कृषि में हार्वेस्टर का उपयोग और महत्व 

التعليقات · 103 الآراء

हार्वेस्टर मशीन कई प्रक्रियाओं को एक साथ करता है, जिसमें कटाई, संग्रह, थ्रेसिंग, भूसे से अनाज अलग करना और कटी हु

 

हार्वेस्टर मशीन कई प्रक्रियाओं को एक साथ करता है, जिसमें कटाई, संग्रह, थ्रेसिंग, भूसे से अनाज अलग करना और कटी हुई फसल की सफाई शामिल है। भारत में हार्वेस्टर मशीन की कीमत 7,44,000 रुपये से शुरू होती है और यह हार्वेस्टर के मॉडल और क्षमता पर निर्भर करती है।

हार्वेस्टर के कुछ मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं -

  • हार्वेस्टर का प्राथमिक उद्देश्य गेहूँ, गन्ना, चावल, सोयाबीन आदि जैसी फसल की कटाई करना है। हार्वेस्टर मशीन का उपयोग खड़ी फसल को काटने, डंठलों को इकट्ठा करने, सफाई करना, भूसे से अनाज को अलग करने और अनाज इकट्ठा करने के लिए किया जाता है। 
  • ये हार्वेस्टर पारंपरिक तरीकों की तुलना में कटाई के लिए आवश्यक समय और श्रम को कम करते हैं। ये श्रमिक की तुलना में बड़े खेतों को जल्दी से कवर कर सकते हैं।
  • हार्वेस्टर फसलों की कटाई जल्दी और कुशलता से कर सकते हैं, जिससे उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलती है।
  • ये कटाई प्रक्रिया को स्वचालित करते हैं, जिससे कटाई के दौरान श्रम कम हो जाता है।

फसलों के अनुसार हार्वेस्टर विभिन्न प्रकार के होते है जैसे कुछ नीचे दिए गए है -

मल्टी क्रॉप

التعليقات
بحث